Breaking News

अगले महीने 12 दिन बैंकों की छुट्टी, यहां देखें पूरी सूची

भारतीय रिजर्व बैंक [Reserve Bank of India] द्वारा नवंबर [November] में बैंक की छुट्टियों की सूची जारी की गई है। कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन देश के अलग-अलग क्षेत्र के आधार पर विशिष्ट दिनों [Special Days] में बैंक की छुट्टियां भी अलग-अलग होंगी।

नवंबर के दूसरे सप्ताह में दीपावली [Diwali] है। एक नवंबर से 30 नवंबर के बीच कुल 12 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा और आपको भी यह पता होना चाहिए कि किस-किस दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा, ताकि आपको अपना बैंकिंग कार्य करने में कोई बाधा न आए।

नवंबर 2023 में बैंक अवकाश की पूरी सूची
1 नवंबर (बुधवार): कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवाचौथ के अवसर पर कर्नाटक, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी।
10 नवंबर (शुक्रवार): वांगला उत्सव पर मेघालय।

लंबे सप्ताह की छुट्टियां
12 नवंबर (रविवार)
13 नवंबर (सोमवार)- गोवर्धन पूजा पर त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र।
14 नवंबर (मंगलवार)- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम दिवाली या विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस या लक्ष्मी पूजा पर।
15 नवंबर (बुधवार)- भाईदूज/लक्ष्मी पूजा/दीपावली पर सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
18 नवंबर (शनिवार)
19 नवंबर (रविवार)
20 नवंबर (सोमवार)- बिहार और राजस्थान में छठ पूजा।
23 नवंबर (मंगलवार) – सेंग कुत्सनेम या ईगास-बग्वाल पर उत्तराखंड और सिक्किम।
27 नवंबर (सोमवार)- गुरु नानक जयंती पर तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश आदि।
30 नवंबर (गुरुवार)- कनकदास जयंती पर कर्नाटक।