Breaking News

हिमाचल में सभी 4 सीटों पर भाजपा आगे, मंडी से कंगना रनौत कर रहीं लीड; अनुराग ठाकुर को भी भारी बढ़त

हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों के लिए हुई वोटिंग की आज 8 बजे से गिनती शुरू हो रही है। यहां हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, तो वहीं मंडी सीट से कंगना रनोट और विक्रमादित्य की साख दांव पर है। इन्हीं पर देश की नजर भी है।

BJP is ahead on all 4 seats in Himachal, Kangana Ranaut is leading from Mandi; Anurag Thakur also got a huge lead : सुबह 9 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ ही रुझान आने शुरु हो गए हैं। इसके बाद इवीएम के वोटों की गिनती इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। राज्य में 4 सीटों पर गिनती शुरू होते ही भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राज्य की सबसे हॉट सीटों में मंडी में कंगना रनौत और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर आगे चल रहे हैं।

प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर 37 उम्‍मीदवारों की भी साख दांव पर लगी हुई है। साथ ही छह विधानसभा सीटों पर भी 25 उम्‍मीदवारों मैदान में हैं। हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्‍कर है। वहीं 1 जून को वोटिंग खत्‍म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए थे। एग्जिट पोल में भाजपा ने चारों सीटों पर बाजी मार ली।

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है। यहां भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्‍य सिंह के बीच मुकाबला है। एग्जिट पोल के नतीजों में मंडी से कंगना रनौत का नाम आगे चल रहा है। अब देखना है कि मतगणना के बाद इस सीट पर कौन अपना कब्‍जा करने वाला है।