Thursday , September 19 2024
Breaking News

सहारनपुर : जिलाधिकारी ने दोनों हाथ से लिखने की प्रतिभा रखने वाली चार वर्षीय बच्ची स्वस्ति सिंघल को किया सम्मानित, बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम अंकित होने पर की सराहना

रिपोर्ट- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता, दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज)। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा 4 वर्ष की प्रतिभाशाली बच्ची स्वस्ति सिंघल को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्ची दोनों हाथ से एक साथ लिखने की प्रतिभा रखती है। जिसके लिए ब्रेन बूस्टेबल के अध्यापक अरिहंत जैन द्वारा मार्गदर्शन किया गया। इनफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम अंकित हुआ इससे सहारनपुर जनपद का गौरव बढा है।
सहारनपुर की स्वस्ति सिंघल ने दोनों हाथों से लिखकर असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। 5 सितंबर, 2019 को जन्मी स्वास्ति ने 4 साल, 7 महीने की उम्र में केवल 11 मिनट 39 सेकंड में 50 अंक लिखने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। यह उत्कृष्ट उपलब्धि स्वस्ति की असाधारण प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। 5 अप्रैल, 2024 को पुष्टि की गई और स्वस्ति का नाम आधिकारिक तौर पर इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। स्वस्ति ने ब्रेन बूस्टेबल में अपना असाधारण कौशल सीखा, जिससे उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं में और वृद्धि हुई।