Breaking News

लड़के ने दूल्हे के साथ किया गंदा मजाक, तो दुल्हन के सामने दूल्हा बन गया खतरनाक

शादी वाले घरों में हंसी-मजाक का दौर खूब चलता है। दूल्हा और दुल्हन दोनों के घरों की रौनक देखते ही बनती है। सिर्फ घरवाले ही नहीं बल्कि दोस्त और रिश्तेदार भी शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हालांकि, शादी-ब्याह के मौके पर लड़ाई-झगड़े होते भी देर नहीं लगती जिसका कारण हंसी-मजाक ही होता है। क्योंकि कुछ लोगों को मजाक कतई पसंद नहीं आता और इस कारण खुशियों में भंग पड़ जाता है। खैर आपको उस शादी के बारे में बताते हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो गया।

इंटरनेट पर शादी का एक वीडियो काफी वायरल (Wedding Video Viral) हो रहा है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन (Groom Bride) शादी के स्टेज पर बैठे नजर आ रहे हैं। वरमाला की रस्म भी हो चुकी है और फोटो खिंचवाने का दौर चल रहा होता है। इसी बीच एक लड़का आकर दूल्हे के साथ गंदा मजाक करते हुए उसके गाल खींचता है, पहली बार में दूल्हा उसका हाथ हटा देता है। इसके बावजूद जब वो नहीं मानता तो दूल्हा का दिमाग इस कदर खराब होता है कि वो दुल्हन के सामने ही उस लड़के की जमकर पिटाई कर देता है। इस पूरे घटनाक्रम का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 अकाउंट से शेयर किया गया है जो इस समय लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। लोग जमकर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वैसे इस वीडियो के साथ कुछ लोग अपने एक्सपीरियंस भी शेयर कर रहे हैं। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई वीडियोज वायरल होते रहे हैं। इन्हें देखने से लोगों का मनोरंजन भी हो जाता है और तनाव दूर करने में भी मदद मिलती है।