Breaking News

लखीमपुर की पीड़िता से मिल सकती हैं प्रियंका, गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देकर ऐसे बोला बीजेपी पर हमला

उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आयीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर खीरी की अनीता यादव से मुलाकात करने वाली हैं। जिले के पसगवां की रहने वालीं अनीता यादव के साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी हुई थी। दबंगांे ने उनके फाड़ दिये थे। कांग्रेस की ओर से बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा और अनीता यादव की यह मुलाकात रविवार को हो सकती है। प्रियंका का शनिवार को यूपी प्रवास का दूसरा दिन है। दौरे के तीसरे दिन रविवार को मुलाकात करने वाली हैं। पहले दिन उन्होंने बीजेपी और योगी सरकार पर तीखा वार किया था। लखनऊ के जीपीओ स्थिति गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।

हाल ही में संपन्न हुए यूपी पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी दो घंटे तक मौन रही थीं। योगी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि प्रदेश में किडनैपिंग हो रही है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा ने शर्मसार कर दिया। महिला के कपड़े खींचे गये। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों एक फेसबुक पोस्ट भी लिखा था।

फेसबुक पोस्ट से प्रियंका हुई बीजेपी पर हमलावर
प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर पूछा था कि क्या बीजेपी जान चुकी है कि उसके अंतिम दिन अब करीब हैं, इसलिए भारी हिंसा के जरिए लोकतंत्र के चीरहरण में व्यस्त है? उन्होंने बीजेपी पर हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश ने हिंसा पर गुस्सा भी जाहिर किया। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की गई थी। इसके बाद यूपी सरकार ने एक्शन लेते हुए क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया था।