Breaking News

राशिफल 5 मई 2020 : जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पुण्य संबंध मजबूत होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृषभ : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। छोटी यात्रा के योग।

मिथुन : पारिवारिक जीवन सुखमय होंगे। सृजन की दिशा में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन, मनोरंजन का सुखद संजोग है। लंबी यात्रा भी संभव है।

कर्क : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह : कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ की स्थिति रहेगी।

कन्या : व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न लें। यात्रा की योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे।

तुला : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक : नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु :  अष्टम चंद्रमा मानसिक स्थिति बिगाड़ेगा। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। धन संचय के लिए बार-बार मन में विचार आएंगे ।किसी वैश्य जाति के द्वारा धन संचय के योग।

मकर : किसी कार्य में व्यस्तता बढ़ सकती है। रिश्ते आने के योग । पति पत्नी के संबंध में मधुरता बढ़ेगी। नए कार्य की योजना बन सकती है।

कुंभ : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

मीन : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अकस्मात धन लाभ। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साझेदारी से धन आगमन के योग।