Breaking News

राशिफल 31 जनवरी 2021 : जानिए क्या कहता है आपका भाग्य

1. मेष राशि
आज के दिन ध्यान रखें कि वित्तीय मामलों में दूसरों पर विश्वास न करें। भावनात्मक संबंधो में नजदीकिया बढ़ सकती हैं। किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले रणनीति जरूर बना लें। नौकरी में प्रमोशन के आसार बन रहे हैं।

2. वृषभ राशि
बीजी जिन्दगी में कुछ वक्त अपनों को भी दें उनके साथ भी कुछ समय व्यतीत करें। किसी को भी समझाने के लिए नर्मी से पेश आये उस पर गुस्सा न करें। शिक्षा स्थल पर विवाद न करें। किसी भी कार्य को करने से पहले परिवार को जरूर बताएं।

3. मिथुन राशि
व्यर्थ की चिंता न करके काम में मन लगाएं उससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

4. कर्क राशि
काफी समय से चल रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख होगा साथ ही विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। जीवन साथी के सहयोग मिलेगा। किसी की नकल न करें उससे आपका नुकसान हो सकता है ।

5. सिंह राशि
अपने व्यवहार और आचरण जरूर बदलें। जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा ही आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारे फायदा मिलेगा।

6. कन्या राशि
कुछ फ़ैसले लेने से बचे। संचित धन का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक करें। नई ज़िम्मेदारी मिलने के आसार है। आज आपके पैर में चोट लग सकती है। आप परिवार के खिलाफ जा सकते हैं।

7. तुला राशि
आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करें। विदेश जाने की बाधा भी दूर हो जाएगा।

8. वृश्चिक राशि
आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। ध्यान रखिये की दूसरो के मामलों में नुकसान आप का ही होगा। किसी को बिना मांगे अपनी राय न दे। पिता के साथ चर्चा होगी। सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

9. धनु राशि
समय रहते अपने कार्यो को पूरा कर लें। आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा।

10. मकर राशि
मनचाहा जीवन साथी मिलेगा। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होगे। भाई बहनों से प्यार मिलेगा। विधुत उपकण खरीदने के योग बन रहे हैं।

11. कुम्भ राशि
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम मिलेगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। आपके वाहन पर धन खर्च हो सकता है। जरूरतमंद की सहायता करे रुके कार्य बन जायगे। भूमि का लाभ होगा।

12. मीन राशि
कारोबार में नई तकनीक से फायदा होगा। कार्य के कारण तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से खुश नहीं रहेंगे। किसी से अपने मन की बात न कहें।