Breaking News

राशिफल 25 जुलाई 2021: आरम्भ हुआ सावन, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन कमजोर है | कामकाज में कुछ अड़चने उत्पन्न होगी, जो परेशानी का सबब बन सकती है | आज अपनी भावनाओ पर काबू रखे, भावना में आकर कोई निर्णय ना ले | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन आपसी प्रेम से आगे बढ़ेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर शुभ परिणाम मिलेंगे, जिससे आपके चेहरे पर ख़ुशी रहेगी | व्यापारी जातक व्यापार विस्तार का विचार कर सकते है | घर का छोटा सदस्य अपनी कोई परेशानी शेयर कर सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कारोबारियों को आज काफी हाथ पैर मारने पड़ेंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन ठीक बीतेगा | आज किसी मित्र को आपकी जरूरत पड़ेगी | अपने निजी कार्यो को लेकर योजनाओ को अपने तक ही रखे तो बेहतर है, अन्यथा कोई बाधा बन सकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मध्यम रुपी फलदायी रहेगा | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे कार्य जल्दी निपटा लेंगे | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | आर्थिक मामलो में सतर्कता बरते तो अच्छा है | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से विवाद की सम्भावना है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि सावधान रहे तो अच्छा है | अपनी वाणी में मिठास बनाये रखे, आपके बिगड़े काम भी बन जायेंगे | आर्थिक मामले में अनुभवी से सलाह मिल सकती है | शाम को जीवनसाथी संग किसी पार्टी या कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | लम्बे समय बाद खुद के लिए कोई वस्तु खरीदेंगे, जो आपको खुशी देगा | कामकाज को लेकर दिन संतुष्टि भरा रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातको को रिश्ते में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी | शाम का समय मित्रों संग मौज मस्ती में बीत सकता है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | परिवार में किसी कार्य को लेकर योजना बन सकती है | आज वाहन जरूरत के समय धोखा दे सकता है | आज किसी कार्य में आपको उम्मीद से कम लाभ होगा, जिससे थोड़े निराश हो सकते है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर दिन मेहनत भरा लेकिन लाभ देने वाला साबित होगा | आज के दिन यात्रा पर जाना पड़े तो टाल दे | पिताजी के साथ कोई समस्या शेयर कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा जीवनसाथी की पहल से दूर होगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज में जल्दबाजी करने से बचे, गड़बड़ हो सकती है | छात्रों को पढ़ाई में जुटने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहे, वे अहित की कोशिश में है | शाम का समय परिवार संग बिताएंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर अधिक ही दबाव रहेगा, इस दौरान तनाव में पड़ने से बचे | लोन लेने की कोशिश में जुटे जातको को सफलता मिलेगी | आज किसी करीबी की बात आपको विचार में डाल सकती है | शाम को हल्का सिर दर्द हो सकता है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ख़ास रहेगा | आज संतान आपकी ख़ुशी के लिए कुछ स्पेशल कर सकती है | नौकरीपेशा जातको को कार्यशैली में परिवर्तन करने की जरूरत महसूस होगी | सेहत को लेकर उतार चढ़ाव की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन प्रेम संग आगे बढ़ेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी दबी इच्छा या शौक को पूरा करने का मौका मिल सकता है | अपने खर्चो पर लगाम कसे अन्यथा जल्द ही आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा | सेहत के मामले में दिन पक्ष में है | दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है |