Breaking News

राशिफल 10 जनवरी 2021: जानिए क्या कहता है आपका भाग्य

मेष 
आज आपका दिन कुछ मामलो में अनुकूल रहेगा | आर्थिक मामलो में आपको आज बेहतर नतीजे मिलेंगे | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सावधान रहने की जरूरत है | ऑफिस में आज आपको आनंद मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति निकटता बढ़ेगी |
वृषभ 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय से अटकी हुयी कोई योजना या कार्य फिर से चल पड़ेगा | नौकरीपेशा जातको को आज बॉस से तारीफ मिलने वाली है | जीवनसाथी कुछ प्लान कर सकता है | आज बच्चो की कोई जिद पूरी कर सकते है | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
मिथुन 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | घर में लम्बे समय से बीमार चल रहे सदस्य की सेहत में सुधार आएगा | आप प्रसन्न होंगे | आज किसी मुसीबत से निकलने की कोशिश सफल होती नजर आएगी | ससुराल पक्ष से किसी खास मुद्दे पर बात होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कर्क
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको को नया काम मिलेगा, जिससे वे उत्साहित नजर आएंगे | शाम को परिवार में किसी ख़ास मुद्दे पर बातचीत होने वाली है | आपका अटका हुआ धन जल्द ही मिलने वाला है | प्रेम जीवन वालो को आज तनाव का सामना करना पड़ेगा |
सिंह 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा, जिस वजह थकान महसूस करेंगे | आज बाहर कुछ खाना पेट बिगाड़ सकता है, सावधान रहे | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, कहीं घूमने की प्लानिंग हो सकती है | जीवनसाथी से बहस हो सकती है |
कन्या 
आज ग्रह आपके पक्ष में है, जिस वजह से आपके आर्थिक लाभ के योग बन रहे है | किसी मित्र से आपको काम की सलाह मिल सकती है, आपको गौर करना चाहिए | व्यापारी आज कार्य के तरीको में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
तुला 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि सेहत में गिरावट आ सकती है, आप इसे नजरअंदाज ना करे | किसी ख़ास मुद्दे पर आप घरवालों से राय ले सकते है | व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं होंगे, लेकिन संतुष्ट रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी नाराज हो सकता है |
वृश्चिक 
आज आपका दिन अनुकूल नजर आ रहा है | आपको समाज में कुछ अच्छे काम देखने को मिलेंगे, जिनसे मन प्रसन्न होगा | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो में आज सावधान रहना होगा | किसी काम को लेकर पूर्व में की गयी मेहनत रंग लाने वाली है | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
धनु
आज आपका दिन थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है, दरअसल अचानक आपके खर्चे बढने वाले है | कामकाज को लेकर आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होने वाला है | परिवार से आपको सपोर्ट मिल सकता है |
मकर 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप कहीं धन निवेश कर सकते है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा | परिवार का सकारात्मक माहौल आपको सुकून देगा | आज दोस्तों संग पार्टी करने का मौका मिल सकता है |  दाम्पत्य जीवन में प्रेम की बहार रहेगी |
कुम्भ
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपके अटके हुए और अन्य सभी काम आज सफल होंगे | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को   अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को उपहार दे सकता है |
मीन
आज आपका दिनमान मिले जुले रूप का रहेगा | ऑफिस में आज किसी से बहस हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | आज अचानक कोई रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकता है | प्रेम जीवन में आप किसी भी तरह की गलतफहमी को पैदा ना होने दे |