Breaking News

राशिफल 01 जून 2021: इन 5 राशियों के लिए शानदार साबित होगा जून का पहला दिन

मेष 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपने काम को लेकर आज थोड़े सतर्क रहे, कोई परेशानी आ सकती है | सामाजिक कार्यो पर कुछ खर्चा होने वाला है | व्यापारी जातको की दोपहर के बाद कोई डील पूरी होने वाली है | शाम का समय परिवार संग बीतेगा |
वृषभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | अपने कामकाज बिना किसी अड़चन के पुरे कर सकेंगे | नौकरीपेशा जातको की स्थिति में परिवर्तन आएगा | संतान के विवाह को मंजूरी मिलेगी, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | जीवनसाथी संग रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |
मिथुन 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज किसी काम को करने में आपको मित्र या परिजन की मदद लेनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातक आज व्यर्थ की चीजों में ध्यान ना दे | आज अपने लिए कुछ समय निकालेंगे, और भविष्य और भूत की बातो को लेकर विचार कर सकते है |
कर्क 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज किसी अनजान की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको से उनके सहकर्मी प्रसन्न नजर आएंगे, आपकी तारीफ होगी | इस राशि के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रयास तेज करने की जरूरत है |
सिंह 
आज आपका दिन काफी व्यस्त प्रतीत हो रहा है | आज पड़ोसी आपसे कुछ धनराशि उधार मांग सकता है, विश्वसनीयता जांचकर ही दे | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | जीवनसाथी की धर्म कर्म में रूचि आपको भी आकर्षित करेगी | आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |
कन्या 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | लेकिन अपने अज्ञात शत्रुओ को लेकर थोड़ी सतर्कता बरते तो अच्छा है | आज दोस्त के साथ आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में बहस होने की सम्भावना है, इस दौरान आप धैर्य से काम ले |
तुला
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | पूर्व में किसी कार्य को लेकर की गयी मेहनत अब फल देने वाली है | व्यापारी आज कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते है | परिवार में नई सम्पत्ति खरीदने को लेकर वार्तालाप हो सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |
वृश्चिक 
आज आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले शानदार रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलने से आप प्रसन्न होंगे | आज संतान आपको शुभ समाचार देगी, जिससे उनके भविष्य की चिंता दूर होगी | आज आपका अटका हुआ धन मिलने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा |
धनु 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज कोई भी गंभीर निर्णय परिजनों की सलाह लिए बिना न ले | आज किसी कार्य में आपको अतिरिक्त नगद की जरूरत पड़ेगी, आपको मित्र से मदद मिलेगी | आज के दिन धन निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से राय अवश्य ले |
मकर 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज परिवार संग अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको अपनी जिम्मेदारियों का भी अहसास होगा | व्यापारी साझेदारो संग जरूरी चर्चा कर सकते है | घर में बुजुर्ग सदस्य है, तो उनकी सेहत पर नजर बनाये रखे, बिगड़ने के आसार बन रहे है |
कुम्भ 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | मौसम के चले स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ है | घर में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है |
मीन 
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | व्यापारी जातक आज बड़ा जोखिम ना उठाये, हानि की सम्भावना है | हालाँकि निवेश किया गया धन अच्छा रीटर्न  देगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन शुभ साबित होगा |