Breaking News

राजधानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ वासियों को दी बड़ी सौगात

लखनऊ: राजधानी में चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर आज लखनऊ वासियों को बड़ी सौगात मिली है। यहां टेढ़ी पुलिया पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए बनाया गया फ्लाईओवर आज आमजन को सौंप दिया गया। इसका लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बता दें, फ्लाईओवर के लोकार्पण के साथ राजधानी को विकास की कई अन्य योजनाओं की शुरुआत भी की गई। इसके लिए राजधानी के विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य एवं दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ ने आमजन को संबोधित भी किया।