Breaking News

ये 7 संस्कारी कार्य खोलते है किस्मत का दरवाजा, जानिए क्या कहते है शास्त्र

हमारे धर्म शास्त्रों में ऐसे कई कार्य बताये गए है, जिन्हे यदि व्यक्ति अपने जीवन में अपना ले तो उसका जीवन सफल हो जाता है | शास्त्रों में बताये ये कार्य मनुष्य को पापो से मुक्ति दिलाने का कार्य भी करते है | हमारे शास्त्रों में ऐसे 7 कार्यो के बारे में बताया गया है, जो मनुष्य के संस्कारो में गिने जाते है | यदि आप अपना जीवन सुखमय और खुशहाली के साथ जीना चाहते है, तो आपको इन कार्यो को नित करना चाहिए |
हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि वो व्यक्ति ही जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ पाता है, जो सूर्योदय से पूर्व जगता है | ऐसे में आप भी अपने जीवन में इस आदत को अपना ले | सूर्योदय से पूर्व उठना आपकी सेहत को भी स्वस्थ रखेगा |
प्रत्येक मनुष्य को नित स्नान करना चाहिए, यदि स्नान सूर्योदय से पूर्व किया जाये तो और भी उत्तम है | कई लोग सर्दियों में नहाने से जी चुराते है, जबकि ये सही नहीं है | इसीलिए सूर्योदय से पूर्व नित स्नान करे |
हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का बड़ा महत्व बताया गया है | जीवन सुख प्राप्ति और ईश्वर की कृपा के लिए आपको दिन में दो बार भगवान की पूजा करनी चाहिए | नित पूजा करने वाला इंसान भगवान से जुड़ा रहता है |
आज के समय में लोगो के जीवनशैली कुछ ऐसी है कि वे समय पर भोजन नहीं कर पाते है | ऐसे में आप इस बात का ध्यान रखे | आप 9 बजे से पहले नाश्ता, दोपहर का भोजन 2 बजे और रात्रि का भोजन 7 बजे के आस पास कर ले | आपकी ये आदत आपके स्वास्थ्य को प्रबल बनाएगी |
आज कल लोग मेहमान को देखकर मन में कुढ़ने लगते है | जबकि ऐसा करना सही नहीं है, हमारे पुराणों में मेहमान को भगवान की उपाधि दी गयी है | इसीलिए आप उनकी सेवा करे और मन से सम्मान करे |
दान को सबसे बड़ा धर्म बताया गया है | इसीलिए मनुष्य को समय समय पर दान करते रहना चाहिए | ऐसे में आप भी समय समय पर अपनी क्षमता के अनुसार कुछ ना कुछ दान अवश्य करे |
प्रत्येक व्यक्ति को अपने से बड़े और बुजुर्गो का सम्मान करना चाहिए, उनकी मदद करनी चाहिए | ये आपको उनके दिल के करीब लाता है, साथ ही भगवान भी आपसे प्रसन्न होते है | ध्यान रहे उनका अपमान करके आप पाप के भागीदार बन रहे होते है |