लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी दफ्तरों में भी कोरोनावायरस का संक्रमण अपना आतंक फैला रहा है ताजा मामला मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के कार्यालय का है जहां के 18 कर्मचारी कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं।
![](https://www.indianopinionnews.com/wp-content/uploads/2020/06/20200612_1809439091253122014729594.jpg)
![](https://dainiksamvad.com/wp-content/uploads/2020/06/20200612_1809319182430938443747774-300x169.jpg)
गोमती नगर स्थित लेवाना साइबर टावर में यह दफ्तर स्थापित है जहां बताया जा रहा है कि सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं संक्रमण की सूचना मिलने के बाद सभी कर्मचारियों की टेस्टिंग कराई जा रही है।
![](http://www.indianopinionnews.com/wp-content/uploads/2020/06/20200612_1810011993355750793494149.jpg)
उत्तर प्रदेश में भी कोरोनावायरस की रफ्तार बढ़ती जा रही है सरकार की तमाम चेतावनी के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं फेस कवर सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से उत्तर प्रदेश और देश के तमाम इलाकों में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है।