Breaking News

यूपी में इन शहरों में लगातार चलेगी ‘लू’, जानें मौसम अपडेट

यूपी में एक बार फिर से तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसके साथ-साथ तापमान में भी काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे हीट वेव की कंडीशन बनेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। यही वजह है कि 23 से 26 अप्रैल के समय दक्षिण-पश्चिम यूपी और 24 से 26 अप्रैल के दौरान दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका जताई जा रही है। आइए आपको प्रदेश के अलग-अलग जिलों के मौसम के बारे में बताते हैं…

लखनऊ

लखनऊ में आज शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम साफ और तेज धूप रहेगी।

वाराणसी

वाराणसी में अधिकतम 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 86 है।

प्रयागराज

प्रयागराज में अधिकतम 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है। यहां भी मौसम साफ रहेगा।

कानपुर

कानपुर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अंदाजा है। आसमान साफ रहेगा।

गोरखपुर

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 64 दर्ज किया गया है।

अयोध्या

अयोध्या में अधिकतम तापमान 43।6 और न्यूनतम तापमान 29।1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक 148 दर्ज किया गया है और ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

मेरठ

मेरठ में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा।

आगरा

आगरा में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है।