Breaking News

यहां अजीबो-गरीब तरीके से मनाया जाता है नए साल का जश्न, कोई खिड़कियों से फेंकता है कुर्सियां तो कोई जानवरों से करता है बातें

दुनिया भर में नए साल का जश्न नाच-गाकर मनाया जाता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश या स्थान भी हैं जहां बेहद अजीबो-गरीब तरीकों से नए साल का जश्न मनाया जाता है। इनमें खिड़कियों से कुर्सिया फेंकना, सोफा फेंकना, खाने की प्लेट फेंक कर तोड़ना, पुतला जलाना आदि शामिल हैं।

 

इक्वाडोर में नए साल की पूर्व संध्या पर लोग स्केयरक्रो पुतले को जलाते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि इससे पिछले 12 महीनों में जो भी बुरा उनके साथ हुआ है, वो खत्म हो जाएगा। इस पुतले के अंदर कागज भरा जाता है. इसके साथ कुछ लोग पिछले साल की फोटोग्राफ्स भी जलाते हैं।

 

डेनमार्कः 
डेनमार्क में ग्रीस की तरह की क्रॉकरी तोड़ने का रिवाज कई सालों से चला आ रहा है। नए साल की पूर्व संध्या पर यहां लोग खाने की प्लेट्स तोड़ते हैं। इसमें कई ऐसी प्लेट्स भी होती हैं, जो सालभर इसलिए संभाल कर रखी जाती हैं कि उन्हें साल की आखिरी शाम को तोड़ा जा सके। ये काम लोग अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर घर के दरवाजे पर करते हैं।

 

 

जापानः 
जापान में बौद्ध परंपरा के अनुसार पिछले साल की बुराइयों और मुसीबतों को खत्म करने के लिए 108 बार घंटा बजाया जाता है। इस घंटे की आवाज को जापान में पसंद किया जाता है। लोगों की मान्यता है कि इसे बजाने से आने वाले साल में खुशियां आएंगी, लोग मुस्कुराते रहेंगे।

फिलिपींसः 
फिलिपींस में लोग नए साल की पूर्व संध्या पर सिक्कों, कपड़ों और अन्य चीजों के चारों तरफ गोल घेरा बनाकर घूमते हैं। अपनी जेबों में सिक्के और पैसे रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे उन्हें संपन्नता मिलती है। धन आता है। इस घेरे में घूमते समय ज्यादातर लोग पोल्का डॉट्स वाले कपड़े पहनते हैं।

 

 

इटलीः 
नए साल से ठीक पहले इटली के कुछ इलाकों में खिड़कियों और बालकनी से पुराने फर्नीचर फेंकने की परंपरा है। इन फर्नीचरों की वजह से किसी को चोट न लगे इसलिए लोग अब नरम और छोटी चीजों का उपयोग करते हैं। पुराने फर्नीचर इसलिए फेंके जाते हैं ताकि पुरानी मुसीबतों को भगाया जा सके।

 

दक्षिण अमेरिकाः 
वहीं दक्षिण अमेरिकी देशों जैसे मेक्सिको, बोलिविया औऱ ब्राजील में नए साल के मौके पर आपके अंडरवियर का रंग यह फैसला करता है कि आपका अगला साल कैसा होगा। आपकी किस्मत कैसी रहेगी। जिन्हें प्यार चाहिए होता है वो लाल रंग के अंडरपैंट्स पहनते हैं। जिन्हें पैसे चाहिए होते हैं वो पीले रंग का. जिन्हें शांति चाहिए, वो सफेद रंग का अंडरवियर पहनते हैं।

 

 

अर्जेंटीनाः 
अर्जेंटीना में नए साल से ठीक पहले दोपहर के लंच के समय यानी 31 दिसंबर को लंच के समय खिड़कियों से पुराने दस्तावेज और कागजात फेंकते हैं। इस परंपरा से अर्जेंटीना के लोग ये बताया चाहते हैं कि कागजात फेंकने से आपका इतिहास खत्म हो जाता है।

 

 

रोमानिया
रोमानिया के किसान नए साल के मौके पर अपने मवेशियों से बातें करते हैं, ताकि उन मवेशियों के जरिए इन किसानों के जीवन में अच्छी किस्मत आए।  सफलता मिले।