Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मविभूषण मुरली मनोहर जोशी से उनके निवास पर जाकर प्राप्त किया उनका आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मविभूषण श्री मुरली मनोहर जोशी से उनके निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने श्री जोशी से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।