Breaking News

‘मिस्ट्री गर्ल’ के प्यार में पागल थे रोहित शर्मा, ऐसे अनोखे अंदाज में किया था प्रपोज, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

भारतीय टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। टीइ इंडिया के इस शानदार बल्लेबाज अब तक ऐसे कई बड़े रिकॉर्ड बनाए है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से 35 गंदों पर शतक बनाने जैसा कारमाना किया है। तो वही वनडे में एक साथ तीन दोहरे शतक भी जड़े है। जिस वजह ही आज रोहित शर्मा का नाम टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में आता है लेकिन इस बल्लेबाज की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार है। उतने ही रोमांटिक रोहित शर्मा अपनी लवलाइफ में है। तभी तो उन्होंने मिस्ट्री गर्ल यानी की अपनी पत्नी रितिका सजदेह को इस अंदाज से प्रपोज किया था। जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से साल 2015 में शादी की थी लेकिन उससे पहले साल 2015 के वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह एक मिस्ट्री गर्ल के नाम से पॉपुलर हुई थी। जिस वजह से रोहित शर्मा भी काफी सुर्खियों में आए थे। दोनों को एक साथ फैंस ने घूमते देखा था। जिसे देख हर कोई चौंक गया था। हर कोई जानना चाहता था कि रोहित शर्मा के साथ घूम रही ये मिस्ट्री गर्ल कौन है। रितिका और रोहित शर्मा की मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी। बल्लेबाज के पास उस दौरान कोई मैनेजर नहीं था जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही थी सेकिन उस समय स्पोर्स्ट्स इवेंट मैनेजर रितिका ने उनकी मदद की। जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

रोहित शर्मा और रितिका काम के सिलसिले में अकसर साथ ही रहते थे। जिस वजह से दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद रोहित और रितिका ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन उसके बाद रोहित ने रितिका को उसी जगह शादी के लिए प्रपोज किया। जहां पर उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। रोहित ने रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में अगूंठी देखकर शादी के लिए प्रपोज किया था। इसी जगह पर रोहित ने 11 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के नए सफर को शुरू करने के लिए भी इसी जगह को चुना था। खैर बता दे कि रोहित और रितिका की एक प्यारी सी बेटी है। जिसकी कई तस्वीरे ये कपल सोशल मीडिया पर शेयर करता है।