Breaking News

महेंद्र सिंह धोनी के घर कोरोना की एंट्री: माता-पिता मिले संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता और पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी दोनों में ही कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव

देश-दुनिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद धोनी की मां देवकी और पिता सिंह धौनी को बरियातू रोड स्थित पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है। उनका ऑक्सीजन स्तर ठीक है। पल्स प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।

झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार का कोरोना से निधन

इधर साहेबगंज जिले के वरिष्ठ पत्रकार धनजंय मिश्र का निधन हो गया। वे लंबे समय से आकाशवाणी और दूरदर्शन से जुड़े थे। साहेबगंज जिला प्रशासन जिले के सम्मानित पत्रकार धनंजय मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है । जिले के उपायुक्त राम निवास यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है एवं परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

झारखंड में कोरोना लगातार बरपा रहा कहर

झारखंड में मंगलवार को 4969 नये संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 172315 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात 9 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 137590 हो गई है। वहीं 2,334 संक्रमित मरीजों को इलाज के क्रम में अस्पताल से छुट्टी मिली। जबकि 45 संक्रमितों की मौत विभिन्न अस्पतालों में हो गयी। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1547 पहुंच गयी है। जबकि 33178 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में चल रहा है।