Breaking News

महिलाएं हनुमान जी की पूजा में करें यह काम, होंगे बजरंगबली प्रसन्न परंतु इन कामों से रहें दूर

महाबली हनुमान जी को कलयुग में सारे कष्ट दूर करने वाला देवता माना गया है। यदि कोई हनुमान जी की पूजा अर्चना करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंगलवार का दिन बजरंगबली की पूजा का विशेष दिन माना गया है। इस दिन आप भगवान की पूजा करके अपने जीवन के सभी दुख दर्द से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे बहुत से पुरुष है जो मंगलवार के दिन महाबली हनुमान जी की पूजा-आराधना करते हैं, परंतु महिलाओं के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं।

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करना पूरी तरह से वर्जित माना गया है। कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका स्त्रियों को पालन करना पड़ता है। महाबली हनुमान जी महिलाओं को माता का रूप मानते हैं। ऐसी स्थिति में अगर कोई महिला हनुमान जी के चरण स्पर्श करती है तो यह बजरंगबली को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आज हम आपको महिलाओं को हनुमान जी की पूजा में कौन से कार्य करने चाहिए और कौन से कार्य नहीं करने चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

हनुमान जी की पूजा के दौरान महिलाएं कर सकती हैं यह काम

  • शास्त्रों के अनुसार महिलाएं भी पुरुषों की तरह हनुमान जी की पूजा उपासना कर सकती है। महिलाएं भी मंदिर में जाकर बजरंगबली को प्रसाद अर्पित कर सकती है।
  • महिलाएं हनुमान जी की पूजा के दौरान दीप जला सकती हैं।
  • महिलाएं हनुमान जी की पूजा के दौरान गूगुल की धूप जला सकती हैं।
  • महिलाएं हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, हनुमानाष्टक, संकट मोचन का पाठ कर सकती हैं।
  • स्त्रियां हनुमान जी की पूजा के दौरान अपने हाथों से भोग प्रसाद बनाकर अर्पित कर सकती हैं।

हनुमान जी की पूजा के दौरान महिलाएं नहीं कर सकती यह काम

  • महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि रजस्वला होने पर आप हनुमान जी से संबंधित कोई भी काम मत कीजिए।
  • हनुमान जी की पूजा के दौरान महिलाएं सिंदूर अर्पित नहीं कर सकती।
  • महिलाओं को हनुमान जी की पूजा के दौरान चोला अर्पित नहीं करना चाहिए।
  • महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए।
  • महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप हनुमान जी को पंचामृत से स्नान ना कराएं।
  • महिलाएं हनुमान जी की पूजा के दौरान जनेऊ अर्पित नहीं कर सकती।

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करने की मनाही नहीं देता है परंतु महिलाओं को कुछ नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। उपरोक्त आपको हनुमान जी की पूजा के दौरान महिलाएं कौन से कार्य कर सकती हैं और कौन से कार्य नहीं कर सकती? इसके बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए हनुमान जी की पूजा करती हैं तो आपको अपनी पूजा का फल अवश्य मिलेगा और हनुमान जी की कृपा से आपके जीवन की सभी दुख परेशानियां दूर होंगी।