Breaking News

मलाइका- अर्जुन के रिश्ते पर चाचा अनिल कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ऐसी बात, सुन आप भी हो जाएंगे दंग

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अजुन कपूर अपने रिश्तों की वजह से चर्चाओं में रहते है। दोनों ने खुलकर अपने रिश्तों को अपनाया है। मलाइका और अर्जुन अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते है। वैसे अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से उम्र में काफी छोटे है। जिस वजह से सोशल मीडिया पर इस कपल को काफी ट्रोल भी किया गया है लेकिन हमेशा ही अर्जुन और मलाइका ने ट्रोलर्स को नजरअंदाज किया है लेकिन इन सबके बीच कई बार ये भी दावा किया गया है कि अर्जुन कपूर का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है। जिसका जवाब अब अर्जुन कपूर के चाचा अभिनेता अनिल कपूर ने दिया है।

अनिल कपूर ने अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। अनिल कपूर ने साफ शब्दों मे कहा कि सभी लोग अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से बेहद खुश है। अनिल ने बताया, ‘मैं अर्जुन को बचपन से जानता हूं। वह कभी गलत फैसला नहीं ले सकता है। ये उसके निजी जीवन की बात है। अर्जुन को जिस चीज से खुशी मिलती है, हम सब भी उसी से खुश हैं। परिवार के सभी सदस्य इस बात में विश्वास रखते हैं। वे चीजें जिन से दूसरों को खुशी मिलती है, उसी में हम भी खुश रहते हैं। दूसरों की खुशी में ही अपनी खुशी होती है। मैं बहुत खुश हूं और मैं इस बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।’

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर को डेट किया। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें अक्सर आती है। कई रिपोर्ट्स में दावा है कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी करने वाले है लेकिन अब तक दोनों ने शादी पर कोई बयान नहीं दिया है। जिस वजह से फैंस इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे है।