Breaking News

भूलकर भी कभी खाली पेट न खाएं ये चीजें, हो सकते हैं ये नुकसान

कई लोग अपने सुबह की शुरुआत चाय-कॉफी से करते हैं, तो वहीं कुछ लोग पोहा, ब्रेड या फ्रुट्स आदि खाना पसंद करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए सही समय पर खाना जरूरी है, लेकिन किस समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, ये भी आपके सेहत को प्रभावित करता है। अगर आप गलत समय पर हेल्दी चीजें खाएंगे, तो इससे भी आपका सेहत बिगड़ सकता है। कुछ चीज़ें खाली पेट कभी नहीं खानी चाहिए। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

दही में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन खाली पेट खाने से आपको समस्या हो सकती है। दरअसल इसमें लैक्टिक एसिड होता है और अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया से आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।

अक्सर लोग केले को हेल्दी ब्रेकफास्ट मानते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट केले खाते हैं, तो इससे आपके सेहत को नुकसान हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होती है जो खाली पेट खाने से शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। ये हार्ट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

अगर आप भी सुबह उठते ही चाय-कॉफी पीते हैं, तो ये आपके पेट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। खाली पेट इन्हें पीने से कब्ज, गैस, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है।

खाली पेट मसालेदार भोजन करने से पेट में एसिडिटी की समस्या होती है। इससे आपके पेट में ऐंठन भी हो सकता है। इसलिए सुबह पकौड़े, समोसे, आदि खाने से परहेज करें।

सुबह खाली पेट कच्ची हरी सब्जियों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे आपको एसिडिटी हो सकती है। पेट में कब्ज, सूजन आदि की समस्याएं हो सकती हैं।