Breaking News

बला की खूबसूरत है ये एक्ट्रेसेस, लेकिन फिर भी नहीं चला बॉलीवुड में जादू

सुशांत के जाने के बाद से ही बॉलीवुड में चलने वाले वंशवाद और आउटसाइडर-इनसाइडर जैसे मामलो में लोग खुलकर बोल रहे है | बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की है | कई कलाकारों ने दूसरे कलाकारों पर सवाल भी खड़े किये है | बॉलीवुड में सफल होने के लिए एक्ट्रेस को उनकी ख़ूबसूरती से आँका जाता है | लेकिन बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस है, जो बला की खूबसूरत होने के बावजूद भी अपना करियर नहीं बना सकी |
नेहा शर्मा
 
 
नेहा शर्मा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार है | एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बॉलीवुड में इमरान हाशमी की फिल्म क्रूक से किया था | इसके बाद नेहा ने तुम बिन 2 और यंगिस्तान और तान्हाजी जैसी फिल्मो में काम किया | लेकिन इसके बावजूद नेहा का करियर कुछ ख़ास मुकाम नहीं पा सका | वे अंतिम बार इल्लीगल वेब वेब सीरीज में नजर आयी थी |
यामी गौतम
 
 
यामी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, इसके बाद उन्होंने 2012 में विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू किया | बता दे आयुष्मान खुराना ने भी इसी फिल्म से डेब्यू किया था | यामी ने कई हिट फिल्मो जैसे उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और काबिल जैसी फिल्मो में काम किया है | लेकिन टॉप एक्ट्रेसेस की दौड़ में वे काफी पीछे है |
इलियाना डिक्रूज
 
 
इलियाना ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी | इसके बाद 2012 में उन्होंने बर्फी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा | वे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे अक्षय कुमार, अजय देवगन के साथ काम कर चुकी है | लेकिन बॉलीवुड में अपना ख़ास मुकाम नहीं बना पायी है |
एवलिन शर्मा
 
 
यारियां, ये जवानी है दीवानी और मैं तेरा हीरो जैसी फिल्मो में नजर आने वाली एवलिन शर्मा बॉलीवुड में एक साइड एक्ट्रेस बनकर रह गयी है | बेहद खूबसूरत होने के बाद भी उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान नहीं मिल पायी है |