Breaking News

पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, लद्दाख में 18400 फीट की ऊंचाई पर जवानों ने लहराया राष्ट्रध्वज

देशभर में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान की गूंज सुनाई देने लगी है। घरों-घरों में राष्ट्रध्वज की खूशबू महकने लगी है। भारत इस साल आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। क्योंकि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो रहे हैं, इसी को सेलिब्रेट करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम शुरू की गई है।

’हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर से हुई है। शाह ने आज अपने घर से भारत के राष्ट्रध्वज को लहराकर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का औपचारिक रूप से आगाज किया। उन्होंने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा लहराकर इस मुहिम की शुरुआत की। वहीं दूसरी तरफ लद्दाख में 18400 फीट की ऊंचाई पर भारतीयों जवानों ने भी राष्ट्रध्वज लहराया।

बता दें कि आजादी के इस अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए देशवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का टारगेट सरकार ने रखा है।