Breaking News

पति गौतम किचलू के साथ काजल अग्रवाल की तस्वीरें वायरल, इस खूबसूरत जगह मनाने गईं हनीमून

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली काजल अग्रवाल (Kajal Agrawal) ने हाल ही में फेमस बिजनेस मैन गौतम किचलू से शादी रचा ली। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही हैं। सोशल मीडिया पर काजल का ब्राइडल लुक फैंस को खूब पसंद आया था। लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की थी। इसके अलावा लोगों ने काजल और गौतम की जोड़ी की भी तारीफ की थी। एक बार फिर काजल और गौतम की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि, ये तस्वीरें उनकी शादी की नहीं बल्कि उनके हनीमून की है, जिसकी तस्वीरें खुद काजल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

काजल ने 30 अक्टूबर को गौतम किचलू के नाम का सिंदूर लगाया था। दोनों शादी के जोड़े में बेहद जंच रहे थें। शादी के 9 दिन बाद अब दोनों हनीमून मनाने गए हैं। काजल पति गौतम के साथ मालदीव जैसे खूबसूरत जगह हनीमून मनाने गई हैं।kajal aggrawalकाजल अग्रवाल ने हनीमून की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में काजल भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। काजल ने अपनी तस्वीरों में रेड कलर की ड्रेस पहनी है। कुछ तस्वीरों में काजल ने ब्लैक हैट और चश्मा पहनी हुई हैं।

इसके अलावा कुछ तस्वीरों में वह अपने पति के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। काजल इन तस्वीरों के साथ ये भी बताती नजर आ रही हैं कि उन्हें मालदीव कितना पसंद आ रहा है। गौतम ने अपने इंस्टा पर दोनों की तस्वीर शेयर की है।kajal aggrawalफोटो के साथ गौतम ने लिखा, ‘जरूरी एहतियात बरतते हुए सफर कर पाने के लिए आभारी हूं। धीरे-धीरे हम नॉर्मल की तरफ बढ़ रहे हैं। खूबसूरत जगहों के प्रति मेरा लगाव जारी है।