Breaking News

देवबंद स्टेशन पर रुकी दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लोको पायलट का किया गया स्वागत, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

रिर्पोट :- गौरव सिंघल-विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल, उप्र:।।
 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)।
देवबंद। सहारनपुर में अपने दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवबंद के लोगों को दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज के रुप में बड़ी सौगात दी है। सोमवार को की गई घोषणा के बाद मंगलवार (आज) को देवबंद पहुंची दिल्ली सहारनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नंबर 20411, दोपहर 12:00 बजे देवबंद पहुंची। देवबंद के लोकप्रिय विधायक एवं राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने लोको पायलट का गुलदस्ता भेंटकर के स्वागत किया उसके बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सहारनपुर के लिए रवाना किया।
यह ट्रेन शाम 7:15 बजे सहारनपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी जो देवबंद में 7:40 बजे रुकेगी। देवबंद नगर के लोगों को इस ट्रेन के यहां रूकने से बडी राहत मिलेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से देवबंद विधायक एवं राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, चौधरी ओमपाल सिंह, देवबंद के भाजपा नगराअध्यक्ष  विपिन गर्ग,  विपिन भारतीय, राजेश अनेजा, राम मोहन सैनी, अंकित कुमार, हरिओम सिंघल, राज किशोर गुप्ता, अरुण गुप्ता, विनय कुमार काका सभासद, पवन धीमान आदि मौजूद रहे।
देवबंद में उक्त ट्रेन का स्टॉपेज हो जाने पर अमित सिंघल एडवोकेट, कपडा व्यापारी अमित जैन, शशांक जैन, शिक्षक मोहित आनंद, सिंघल इलैक्ट्रिकल्स के स्वामी गौरव सिंघल, विशाल गर्ग, डा.सुखपाल सिंह, देवीदयाल शर्मा एडवोकेट, व्यापारी नेता दीपक राज सिंघल, बिजेंद्र गुप्ता, सभासद गजराज राणा, चौधरी ओमपाल सिंह, रितेश बंसल एडवोकेट, व्यापारी विपुल जैन, वरिष्ठ पत्रकार  और दैनिक संवाद के सहारनपुर मंडल प्रभारी गौरव सिंघल, अंकित वर्मा, व्यापारी अनुज जैन, समाजसेवी  अमित तायल, धर्मपाल महाराज, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल, नितिन गुप्ता, अभिषेक त्यागी, विकास त्यागी बजरंग दल, अनुपम वशिष्ठ एडवोकेट, वतन गर्ग, राजकिशोर सिंघल, अनुराग सिंघल, विवेक तायल, अरूण अग्रवाल, शिक्षक धन प्रकाश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता आरएसएस, बलदीप सिंह, अंकित जैन, नीरज गर्ग, अजय सिंघल, रविंद्र चौधरी, विकास चौधरी, ठाकुर अनिल सिंह, निखिल अग्रवाल, राजू सैनी, गगन मित्तल, वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता, अरूण गुप्ता आदि ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।