Breaking News

देवबंद में अधिकारियों ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया

रिर्पोट :-गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल,उप्र:। 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए देवबंद में भी अधिकारियों की ओर से “तिरंगा रैली” निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। बता दे कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम और हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकालकर हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया। लोगों को अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने के लिए जागरूक करने और प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासिक अधिकारियों ने शनिवार को तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली खंड विकास कार्यालय से एडीएम फाइनेस रजनीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा रैली मुख्य मार्गों देवबंद ब्लॉक, जीटी रोड, मुजफ्फरनगर चुंगी, लहसवाड़ा, शाहजीलाल, यूनियन तिराहा आदि से निकाली गई। रैली में प्रशासनिक अधिकारी तिरंगा लेकर चल रहे थे और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।
देवबंद ब्लॉक से रैली एडीएम एफ रजनीश कुमार मिश्रा, एसडीएम देवबंद दीपक कुमार, देवबंद सीओ रामकरण सिंह, देवबंद नगर पालिका के ईओ धीरेंद्र राय के साथ सैकड़ों लोगों ने तिरंगा रैली में शामिल होकर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूरे नगर देवबन्द के सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों को अमृत महोत्सव का महत्व बताते हुए इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। साथ ही लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान एसडीएम देवबंद दीपक कुमार ने कहा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 11 से 17 अगस्त के बीच आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन करके और हर घर तिरंगा लगाकर देश के शहीदों को नमन करना है, साथ ही लोगों में देश देश प्रेम की भावना को जागृत करना है। इस दौरान एडीएम एफ रजनीश कुमार मिश्रा, एसडीएम देवबंद दीपक कुमार,
सीओ देवबंद रामकरण सिंह, देवबन्द कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा, ईओ नगर पालिका धीरेंद्र राय, स्वास्थ्य निरीक्षक पोपिन कुमार समेत पुलिस, प्रशासन व नगर पालिका और खंड विकास कार्यालय आदि के लोग शामिल रहे।