Breaking News

दालचीनी की चाय के फायदे जानकर रह जाएंगे खुश, जानें बनाने का सही तरीका

दुनिया में एक बार फिर से कोरोना कहर बरपा रहा है। वायरस और कोरोना से होने वाली मौतों के बढ़ते आंकड़ों ने सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। ऐसे में सभी ज्यादा से ज्यादा घर पर रहने और अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने की सलाह दे रहे हैं। व्यक्ति का मजबूत इम्यून सिस्टम उसे संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है। शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए आयुर्वेद में कई तरीके दिए गए हैं। इनमें है दालचीनी की चाय। आज हम आपको बताते हैं कैसे बनाई जाती है यह चाय और इसका सेवन करने से होते हैं क्या फायदे।

चाय बनाने का तरीका
दालचीनी की चाय बनाने के लिए आप एक बर्तन में पानी के साथ दालचीनी को अच्छे से उबालें। जब दालचीनी अच्छे से उबल जाए तो एक कप में छान लें। चाहें तो आप इसमें थोड़ा सा अदरक भी डाल सकते हैं और छान लेने के बाद अपनी पसंद के मुताबिक शहद या नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं।

चाय पीने के फायदे

  • दालचीनी वजन घटाने में मदद करती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करती है जिससे शरीर में जमा फैट बर्न होता है और वेट लॉस में सहायता मिलती है।
  • दालचीनी में पॉलिफेनॉल्स एंटीऑक्सिडेंट्स तत्व होता है जो व्यक्ति के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके उसे दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में सहायता करते हैं।
  • दालचीनी का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन बढ़ती है जिससे व्यक्ति के शुगर लेवल नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।
  • दालचीनी की चाय पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और क्रैम्प्स की परेशानी को भी दूर किया जा सकता है।