Breaking News

जंगल में मना रहे थे शादी की सालगिरह, फिर बंदर की हुई एंट्री और केक हो गया गायब; देखें ये मजेदार VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। वीडियो में एक शख्स जंगल में शादी की सालगिरह मनाते नजर आ रहा है। शख्‍स ने जैसे ही केक काटा तो पीछे से आया बंदर केक उठाकर भाग निकला। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने यह मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर आप भी लोटपोट हो जाएंगे।

Video: जंगल में मनाने गए शादी की ...

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स जंगल में पत्थर पर केक रखकर चाकू से काटता है। वह अपनी शादी की सालगिरह मना रहा होता है। इस बीच पेड़ से एक बंदर उतरता है और केक पर झपट्टा मारकर भाग निकलता है। जब तक शख्‍स कुछ समझ पाता, बंदर केक लेकर रफ्फूचक्कर हो जाता है। वो केक लेकर पेड़ पर चढ़ जाता है और खाने लगता है। केक काटने वाला शख्स उसकी तरफ हैरानी से देखता रह जाता है।

देखें वीडियो-

वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा, ‘वन में शादी की सालगिरह मनाना एक अलग अनुभव है। सरप्राइज की पूरी गारंटी है। 9 जुलाई यानी आज ही शेयर किए गए इस वीडियो को कुछ ही समय में 10 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 1000 से अधिक लाइक्स और 200 से अधिक रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। लोगों ने बंदर की इस हरकत पर मजेदार रिएक्‍शन भी दिए हैं।