Breaking News

गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन खतौली में शुरू, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली स्थित नवीन मंडी स्थल में सपा रालोद गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन शुरू किया गया। गठबंधन के नेताओं की चेतावनी के बाद शुक्रवार की शाम को प्रशासन बैकफुट पर आ गया था। खतौली की नवीन मंडी में ही भाईचारा सम्मेलन करने को अनुमति शर्तों के साथ दे दी गई। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।

खतौली नवीन मंडी में रालोद-सपा गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया था। शनिवार की सुबह गठबंधन पदाधिकारियों ने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर भाजपा नेताओं और जिला प्रशासन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर सीओ के माध्यम से अनुमति मिल गई थी। मगर, सम्मलेन से एक दिन पहले ही प्रशासन की तरफ से अनुमति रद्द करा दी गई। इससे साफ जाहिर होता है कि यह सब साजिशन हुआ है।

कहा कि सत्ताधारी नेताओं के दबाव में आकर यह निर्णय लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, विधायक चंदन चौहान, विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह शामिल रहे।

उधर, रालोद नेताओं की चेतावनी का असर यह हुआ कि शाम तक प्रशासन ने रैली की अनुमति दे दी। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि रैली नवीन मंडी स्थल पर ही होगी। व्यवहार शून्यता के कारण प्रशासन और गठबंधन के लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई थी। उधर, नवीन मंडी मैदान में गठबंधन की भाईचारा रैली की तैयारियां की गई। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, अजीत राठी, संजय राठी, नबील अहमद, जगदीश आर्य, निवेश राणा प्रधान, सचिन आर्य, जावेद आढ़ती तैयारियां कराने में लगे रहे।