Breaking News

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘पुआ खो…’ यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, देखें वीडियो

होली का मौका हो और भोजपुरी सांग तो इस त्योहारमें मजा ही आ जाता है। अब होली का त्योहार आने वाला है इसलिए नए भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया होली गीत पुआ खो पुआ खो का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खेसारी अक्सर अपने गानों के कारण सुर्ख़ियों में रहते हैं। हाल ही में उनका रिलीज हुआ यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है और गाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने इस भोजपुरी गाने को गाया है। इस गाने को प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखा है और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। खेसारी के इस गाने पर केवल तीन दिनों में ही 33 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। अब तक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

इस गाने में खेसारी और शिल्पी राज खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। लोग इन दिनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी और शिल्पी राज खूब लटक मटक के डांस कर रहे हैं जो फैंस को आकर्षित कर रहे हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है।