Breaking News

कोरोना: महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद करती है यह काम, आप भी करेंगे सलाम

कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन लॉकडाउन कर दिया गया और घरों से निकने तक की किसी को भी छूट नहीं दी गई। सिर्फ, डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिस, और मीडियाकार्मियों, सफाईकर्मी को ही बाहार निकने की छूट है वो सुरक्षा के साथ। इस वैश्विक महामारी सबसे कठीन ड्यूटी डॉक्टर्स और पुलिसकार्मियों की है। जो अपनी सुरक्षा की चिंता न करते हुए दुसरे की सुरक्षा और बचाव के लिए दिन रात जूझ रहें है। लॉकाडाउन के दौरान सबसे मेहनत पुलिसकर्मियों को करना पड़ा रहा है। पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन करने से लेकर जनता की हर जरूरतों को उनके पास तक पहुंचना और उनकी हर स्तर पर मदद करना उनकी जिम्मेदारी बन गई है। ऐसे में कई पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा के साथ इस वैश्विक महामारी में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश सेवा कर रहे है।

जहां पुलिस तत्पर है आप तक हर सुविधा पहुंचाने के लिए और वहीं डॉक्टर तत्पर हैं आपका हर संभव इलाज देने के लिए।कोरोना वायरस के इस महामारी में बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसी कड़ी में एक महिला पुलिसकर्मी का एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह महिला पुलिसकर्मी वीडियों में मास्क बनाते हुए नजर आ रही है। यह महिला पुलिसकर्मी सिलाई मशीन से खुद मास्क सिलाई कर रही है, ताकि लोगों तक मास्क का वितरण समय से और आसानी से किया जा सके। इस महिला पुलिसकर्मी की सेवा भाव का कोई जवाब नहीं है। यह महिला पुलिस कर्मी मध्यप्रदेश के सागर जनपद में तैनात है।

इस महिला पुलिसकर्मी का नाम सुश्री सृष्टि श्रोतिया है। इस महिला के जज्बे को सलाम! यह महिला पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी के बाद घर जाकर लोगों के लिए मास्क की सिलाई करती है। सबसे ख़ास बात यह कि वे मास्क बेचती नहीं, बल्कि स्टॉफ और जनता को बांट रही हैं। थाने का अधिकांश स्टॉफ यही मास्क उपयोग कर रहा है। गौरातलब है कि कोरोना वायरस को हराने के लिए छिड़ी जंग में पूरा देश एक जूट है। और हर कोई जंग में अपनी जिम्मेदारी भरपूर निभा रहा है। इस महामारी को हराने के लिए सबसे अधिक मेहनत मेडिकल स्टाफ और पुलिस मेहनत कर रही है।