Breaking News

कोरोना काल में अपना ऑक्सीजन लेवल मेंटेन रखने के लिए आजमाएं ये टिप्स

फलों का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने से ब्लड में ऑक्सीजन लेवल को मेंटेन रखने में मदद मिल सकती है।

बॉडी में सभी ऑर्गन को सही तरह से काम करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है और ऑक्सीजन ब्लड के माध्यम से शरीर के सभी अंगों में पहुंचता है।

अगर बॉडी में ऑक्सीजन की कमी हो जाए तो इसका असर दूसरे अंगों पर पड़ता है। इसलिए हमें अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जो ब्लड में ऑक्सीजन के लेवल को मेंटेन करने में मदद कर सकें।

1.नींबू- नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स है। इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है। वजन कम करने में भी यह बहुत मददगार है। प्रतिदिन सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना सेहत के लाभदायक है।

2.कीवी- कीवी को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, ई, पोटेशियम और फोलेट कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। डेंगू जैसी बीमारी में इस फल का सेवन करने के लिए कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो ऑक्सीजन को सामान्य रखने मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व संक्रमण जैसी अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

3.केला- केला जिसे खाने से ताकत मिलती है, इसका सेवन शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में अल्कालाइन मौजूद रहता है, जो ऑक्सीजन की कमी को दूर कर सकता है।