Breaking News

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी इसी महीने, जानें कहां रहता है ससुराल परिवार

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी इसी महीने तय हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शादी 16 जून को है। बताया जाता है कि अनमोल गगन मान का होने वाला ससुराल परिवार मलोट का रहने वाला है और इस समय चंडीगढ़ में रहता है। विवाह समारोह जीरकपुर के मैरिज पैलेस में होगा।

उनके होने वाले पति का नाम शाहबाज सिंह है। अनमोल गगन मान ने साल 2022 में पहली बार खरड़ विधानसभा हलके से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीती थी। वहीं, राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद सरकार में दिया गया।