Breaking News

किसानों के साथ इतना अन्याय तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया होगा जितना भाजपा ने किया : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, लखीमपुर के घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। अंग्रेजों ने भी इतना जुल्म और अन्याय नहीं किया होगा जितना भाजपा ने किया है।

कृषि कानूनों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ये 3 कानून अगर लागू हो गए तो हो सकता है भविष्य में किसानों से खेत और जमीन भी छिन जाएं। ये कानून खत्म हों।
भाजपा पर भरोसा नहीं है कि न्याय दिलाए। किसानों से अपील है कि आने वाले समय में इस सरकार को उखाड़ फेकें। जो लोग मौके पर थे सभी ने गृहराज्य मंत्री के बेटे पर उंगली उठाई है। जबतक वे गृहराज्य मंत्री हैं कैसे संभव है कि पुलिस उनके घर में घुस जाएगी इसलिए वे इस्तीफा दें।