Breaking News

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।वही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों से कहा है कि वह तिरंगा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और दूसरे लोगों को भी जोड़ें। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने हर घर तिरंगा अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए पार्टी नेताओं से सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच प्रभात फेरी निकालने और पार्टी की युवा शाखा के नेताओं से बाइक के जरिए तिरंगा यात्रा निकालने को कहा।

संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में सम्मिलित होने का आग्रह किया और उन्हें सुबह साढ़े आठ बजे लाल किला पहुंचने को कहा। जोशी ने कहा कि यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है न कि भाजपा की ओर से।