Breaking News

आपके फोन में भी हैं ये 13 खतरनाक एप्‍प तो तुरंत कर दे डिलीट, गूगल ने किए बैन

गूगल (Google) ने अपने प्ले स्टोर से कई एंड्रॉयड एप को हटा दिया है। यह एप गलत तरीके से यूजर्स को टारगेट कर रहे थे। चिंता की बात यह है कि इन एप को लाखों यूजर्स ने डाउनलोड (download) भी कर लिया है। यह एप यूजर्स को एड के जरिए टारगेट करते हैं और उनके फोन को भी स्लो कर देते हैं। यदि आपने भी इनमें से किसी एप को इंस्टॉल किया हुआ है तो आपको उसे तुरंत डिलीट (delete) कर देना चाहिए।

दरअसल, कंप्यूटर सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कई खतरनाक एप(dangerous app) के बारे में जानकारी दी है। यह एप गलत तरीके से यूजर्स को एड दे रहे थे। यह एप यूजर्स के फोन को एडवरटाइजमेंट्स से पूरा भर देते हैं, जिसके बाद यूजर्स का फोन हैंग और स्लो हो जाता है। हालांकि McAfee की रिपोर्ट के बाद गूगल ने गुरुवार को 13 खतरनाक एंड्रॉयड एप को गूगल प्ले स्टोर से बैन कर दिया है। लेकिन इन एप को कई यूजर्स द्वारा डाइनलोड भी किया जा चुका है।

आपको बता दें कि गूगल अपने प्ले स्टोर पर एप को लिस्ट करने से पहले उसकी सुरक्षा की जांच करता है। लेकिन कई बार ऐसे खतरनाक एप सुरक्षा चक्र से बच कर गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट हो जाते हैं, जिसके बाद इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इन खतरनाक एप में अधिकतर जंक क्लिनर एप थे, जो यूजर्स के फोन को गलत तरीके से यूज कर रहे थे।

ये है खतरनाक एप की पूरी लिस्ट
Junk Cleaner
Full Clean
Quick Cleaner
Keep Clean
Super Clean
Cool Clean
Strong Clean
Meteor Clean
Power Doctor
Fingertip Cleaner
Windy Clean
EasyCleaner
Carpet Clean