Breaking News

अंशुला कपूर की तबियत बिगड़ी, जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर ऐसे पहुंचे हिंदुजा अस्पताल

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun kapoor ) की बहन अंशुला कपूर ( Anshula kapoor) की तबियत अचानक बिगड़ गयी है। तबियत खराब होने पर शनिवार को अंशुला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अंशुला को बेहतर इलाज के लिए मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंशुला के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच हुई है, जिसकी रिपोर्ट ठीक आयी है। उनका निश्चित इलाज के बाद अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया जाएगा। अंशुला (Anshula ) की बहन जाह्नवी कपूर ( Jhanhvi Kapoor) का जब पता चला कि उनके बहन की तबियत खराब है तो वह तत्काल अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचीं। बैगी टीशर्ट, टाय-डाय ट्रैक पैंट्स और सनग्लासेज लगाए जाह्नवी अस्पताल में प्रवेष करते देखी जा सकती हैं। उन्होंने हाथ में एक ब्लू कलर की फाइल ले रखी थी।

तबियत की जानकारी मिलने के अंशुला के पिता बोनी कपूर ( Bonney kapoor) भी अपनी बेटी से मिलने अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था और चेहरे पर ब्लैक कलर का मास्क लगाया हुआ था। पैनडेमिक के दौरान अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर लगातार फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म फैनकाइंड पर काम करते रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए दोनों सेलेब्स ने काफी पैसा इकट्ठा करके लोगों की मदद की। ज्ञात हो कि अंशुला और अर्जुन समाज सेवा के लिए हमेषा आगे रहते हैं। दोनों ने कोरोना मरीजों की खूब मदद किया है।

बीते दिनों इस प्लेटफॉर्म के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने बताया था कि उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए 30 हजार से ज्यादा लोगों की मदद की। अभी तक दूसरों की मदद के लिए इस प्लेटफॉर्म के जरिए उन्होंने तकरीबन 1 करोड़ रुपये इकट्ठा किया है। ज्ञात हो कि बोनी कपूर ने पहली शादी मोना शौरी से की थी। उन्होंने दूसरी शादी अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ की थी। दोनो शादियों से चार बच्चे हैं जिनमें जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर हैं।