Breaking News

Veg Manchurian: इस तरीके से घर पर बनाए वेज मंचूरियन

मंचूरियन Manchurian आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी Recipe में से एक है। अगर आपको चाइनीज Chinese खाना पसंद है तो घर पर किसी पार्टी या गेट टुगेदर के वक्त वेजिटेबल मंचूरियन Vegetable Manchurian जरूर बनाएं। आज हम आपके लिए वेज मंचूरियन Veg Manchurian बनाने की रेसिपी लेकर आए है। तो चलाइये जानते है इसकी रेसिपी।

Ingredients For Veg Manchurian: वेज मंचूरियन बनाने की सामग्री –

  • पत्ता गोभी– 2 कप कटी हुई
  • मटर– 1/4 कप उबले हुए
  • गाजर – 1/4 कप किसी हुई
  • हरा प्याज– 2 कटा हुआ
  • मैदा – 2 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च
  • लहसुन – 2 छोटे चम्मच
  • तेल
  • नमक स्वादानुसार

Ingredients For Veg Manchurian Sauce: वेज मंचूरियन सॉस बनाने की सामग्री

  • उबली हुई सब्जियों का रस -1 कप
  • हरी मिर्च – 2 छोटे चम्मच
  • लहसुन – 2 छोटे चम्मच
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच
  • सोया साॅस – 1 बड़ा कप
  • शक्कर – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार

How To Make Veg Manchurian: वेज मंचूरियन बनाने की विधि –

  • वेजिटेबल मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले आपको वेजिटेबल बॉल्स बनानी होगी।
  • उसके लिए निकाली गई सभ सामग्री को मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें।
  • जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी छिड़कें।
  • जब अच्छे से गुंथा जाए तो उसकी मनचाहे आकर में बल बनाले और पैन में तेल गरम करके बॉल्स को हल्की भूरी होने तक तल लें।

How To Make Veg Manchurian Sauce: मंचूरियन सॉस बनाने की विधि –

  • मंचूरियन सॉस बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दो चम्मच तेल गरम कर लें।
  • अब उसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भून लें।
  • फिर इसमें कॉर्नफ्लोर, शक्कर, नमक,सब्जियों का रस और सोया सॉस डाल कर कुछ देर पकाएं।
  • अगर सब्‍जी में ग्रेवी रखनी है तो सब्जियों का रस या पानी एक कप और डाल दें और पकने दें।
  • जब यह मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें वेजिटेबल्स बॉल्स को डाल दें और उसे हल्की आंच में 5 मिनट पकनें दें।
  • आपका वेज मंचूरियन तैयार है। इसे गर्मा-गरम प्लेट में निकालें और सर्व करें।
  • अगर आप इसे ग्रेवी के साथ बनाती है तो ये राइस या फ्राइड राइस के साथ भी खाया जाता है।