Breaking News

VASTU TIPS: MONEY PLANT का पौधा लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, हो सकते हैं कंगाल!

लगभग हर कोई अपने घर में खूबसूरती और हरियाली को बढ़ने के लिए छोटे पेड़-पौधे लगाना पसंद करते है। कुछ लोग घरों में मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा भी लगाते हरियाली के लिए लगते हैं। मगर क्या आपको पता है कि घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। आइये हम आपको आज बताते हैं कि बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मनी प्लांट लगाने के ये नियम

घर में मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा लगाने से कभी भी आर्थिक तंगी नहीं रहती। यदि आपने भी घर में मनी प्लांट लगा रखा है या लगाने का मन हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। ऐसा न करने पर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि आने के बजाय आर्थिक तंगी शुरू हो जाती है।

इस दिशा में न लगाएं पौधा

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक मनी प्लांट के पौधे को कभी भी पूर्व-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में परेशानी आती है। मनी प्लांट (Money Plant) को दक्षिण-पूर्व दिशा (South-East) में लगाना चाहिए। भगवान गणेश (Lord Ganesh) दक्षिण पूर्व दिशा के स्वामी हैं। इसलिए ये दिशा सबसे शुभ दिशा मनाई जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

सूखी पत्तियों और टहनियों को न काटें

यदि मनी प्लांट के पत्ते या टहनियां सूख जाएं उन्हें काटकर अलग कर देना चाहिए। पत्तियां और तनों को खुद काटने के बजाय अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त से कटवाएं। माना जाता है कि ऐसा न करने से आपका धन दोस्त- मित्रों के पास जाने लगता है। साथ ही मनी प्लांट (Money Plant) के पत्ते नीचे फर्श को टच न करें। उन्हें रस्सी या डंडे का सहारा देकर ऊपर की ओर कर दें।

इतने बार ही पौधे में पानी दें

मनी प्लांट के पौधे को हमेशा फिल्टर वाला पानी देना चाहिए। इस पौधे में 2-3 दिन में सिर्फ बार ही पानी की आवश्यकता होती है। पानी के कुछ छींटे पत्तियों पर भी डालें। मनी प्लांट (Money Plant) में अधिक पानी डालने से उसकी पत्तियां सोख नहीं पाती। जिसके कारण उसकी पत्तियां पीली होकर झड़ने लगती हैं। गर्मियों में कभी-कभी लिक्विड नाइट्रेट वाला खाद डाल सकते हैं।

गमले का साइज बड़ा रखें

घर के भीतर मनी प्लांट लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसे लगाने वाले गमले का साइज बड़ा होना चाहिए। इसका कारण ये है कि मनी प्लांट का पौधा तेजी के साथ बढ़ता है। इसलिए उसकी जड़ों को भी नीचे फैलने के लिए स्थान की आवश्कता होती है।

हमेशा घर के भीतर लगाएं पौधा

मनी प्लांट (Money Plant) को घर के बाहर रखने की बजाए घर के भीतर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) आती है। पौधे को घर के भीतर ऐसी जगह पर रखें जहां किसी की सीधी नजर न पड़ रही हो। यदि इस पौधे को घर के बाहर लगाया जाए तो इसका पॉजिटिव प्रभाव समाप्त हो जाता है और यह अच्छा फल देने के बजाय नुकसान करने लगता है।

पौधा खरीदते समय रखें ध्यान

मनी प्लांट (Money Plant) को लगाते वक्त इसकी पत्तियों के रंग पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
मनी प्लांट का रंग जितना हरा होगा, आपकी आर्थिक स्थिति उतनी ही बेहतर होगी। इसके पत्ते यदि दिल के आकार के हों तो यह सुख-समृद्धि को आकर्षित करने वाला होता है।