Breaking News

UFO एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा, एलियंस के लिए जासूसी कर रही है ये चिड़िया

दुनिया में एलियंस के बारे में कई हैरान करने वाले दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का कोई अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। लेकिन आए दिन एलियंस को लेकर नए-नए दावे किए जाते हैं। अब इस बीच एक वैज्ञानिक ने हैरान करने वाला दावा किया है। उसने अपने दावे में कहा कि एक पक्षी है जो एलियंस के लिए जासूस करती है।

अभी तक एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया जाता रहा है। इसको लेकर लोगों ने अलग-अलग दलीलें भी दी हैं। लेकिन अब वैज्ञानिक के इस अजीबोगरीब दावे ने लोगों को हैरत में डाल लिया है। अमेरिकी यूएफओ एक्सपर्ट का कहना है कि धरती पर एलियंस इसानों की जासूसी कर रहे हैं। उनका दावा है कि इसके लिए एलियन एक समुद्री चिड़िया की मदद लेते हैं। यह वैज्ञानिक अमेरिका के मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स के लिए काम करते हैं जिनका नाम निक पोप है।

जानिए कौन पक्षी कर रही है मदद
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निक पोप ने दावा किया है कि धरती पर इंसानों की जासूसी के लिए एलियंस समुद्री चिड़िया सिगल्स की मदद ले रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि इस चिड़ियां से बचकर रहें। अमेरिकी यूएफओ एक्सपर्ट ने लोगों से समुद्री चिड़िया सिगल्स से बचकर रहने की अपील की है। समुद्री बर्ड सिगल्स को आमतौर पर चोर चिड़िया भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों के हाथ से खाना और अन्य चीजें ये चिड़िया लेकर उड़ जाती है।

एलियंस तक पहुंचाती है जानकारी
निक पोप का कहना है कि सिर्फ लोगों के हाथों से चीजों को नहीं छीनती हैं सिगल्स चिड़िया बल्कि ये एलियंस को इंसानों की जानकारी देती है। यूएफओ एक्सपर्ट का दावा है कि इंसानों और धरती पर एलियंस इस चिड़िया की मदद से नजर रख रहे हैं।

इसलिए इस चिड़िया से करा रहे जासूसी
अमेरिका के मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स के लिए काम करने वाले निक पोप का दावा है कि एलियंस ने इसलिए इस चिड़िया को जासूसी के लिए चुना है, क्योंकि इस पर किसी को कोई शक नहीं होगा और ये आसानी से इंसानों तक पहुंच सकती है।

चिड़िया में लगाए हैं डिवाइस
यूएफओ एक्सपर्ट ने दावा किया है कि इसानों की जानकारी और बातचीत को रिकॉर्ड करने के लिए समुद्री चिड़िया सिगल्स में डिवाइज लगाए गए हैं। इस चिप के जरिए इंसानों की जानकारी एलियंस तक पहुंच जाती है। उनका दावा है कि एलियंस इंसानों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। जिन चीजों पर इंसानों का ध्यान कम जाता है, वो उनको अपना हथियार बनाते हैं जिनमें मक्खी और चिड़िया आदि शामिल हैं। उन्होंने लोगों को संदेहास्पद चीजों से बचने की सलाह दी है।