Breaking News

Sonu Sood ने बताया लोगों की मदद करने के लिए कहां से आते हैं इतने पैसे

सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना की शुरुआत से ही अपनी चैरिटी के लिए चर्चा में हैं। लॉकडाउन के दौरान आए रोज ऐसी खबरें आती थीं जिनमें सोनू सूद को लोग रियल हीरो कहा जाता था। कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि सोनू सूद इतने पैसे कहां से लाते हैं।

अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने एक अस्पताल का उदाहरण देकर बताया है कि जब उनसे हॉस्पिटल के प्रमोशन के लिए कहा गया तो उन्होंने कैसे इसे चैरिटी में बदला। सोनू सूद अपकमिंग फील पृथ्वीराज में दिखाई देंगे। मूवी में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।

बताया कहां से आते हैं चैरिटी के पैसे
सोनू सूद ने लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों की काफी मदद की थी। उन्होंने कई फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था। इसके बाद लोग उनसे स्वास्थ्य और पढ़ाई से जुड़ी मदद भी मांगने लगे। सोनू सूद के ट्विटर हैंडल पर आज भी कोई न कोई फरियाद दिखाई दे जाती है। सोनू ट्वीट करने वालों को जवाब भी देते रहते हैं। इस चैरिटी के लिए पैसे कहां से आते हैं इस पर सोनू सूद ने अब जवाब दिया है।

एंडरोर्समेंट में जो कमाया, कर दी चैरिटी
सोनू सूद ने द मैन मैगजीन को बताया, मेरे बीते कुछ एंडरोर्समेंट से मैंने जो भी पैसा कमाया, उनको चैरिटी में दे दिया। कभी-कभी वे लोग सीधे स्कूल या हॉस्पिटल को दे देते हैं। कभी-कभी हमारी चैरिटी के जरिये होता है। हम हर तरह से तैयार रहते हैं। मैं आपको छोटा सा उदाहरण देता हूं। दुबई ट्रिप के दौरान Aster हॉस्पिटल से विल्सन नाम के एक सज्जन ने फोन किया। वह लोगों की मदद के लिए मेरे साथ कोलैबोरेट करना चाहते थे।

प्रमोशन के बदले लिवर ट्रांसप्लांट
सोनू ने बताया, मैंने कहा कि मैं हॉस्पिटल्स प्रमोट करूंगा लेकिन मुझे 50 लिवर ट्रांसप्लांट दीजिए। इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये थी। इस वक्त जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो दो ऐसे लोगों के ट्रांसप्लांट हो रहे हैं जो कि ये सर्जरी कभी अफोर्ड नहीं कर सकते थे।