Breaking News

‘SHERO’ का टीज़र हुआ रिलीज़, पहली बार दिखेगा सनी लियोनी का ये अवतार

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने बोल्ड अदाओं के साथ साथ अपनी क्यूटनेस के लिए भी काफी फेमस हैं। अपने अलग अंदाज से सनी सभी का दिल जीत लेती हैं। सनी के फैंस उनके डांस के भी दीवाने हैं। उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव देखा जाता है। सनी अपनी फोटोज और वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में सनी लियोनी (Sunny Leone New Movie) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनका ‘नेवर सीन विफोर’ लुक इंटरनेट पर आग लगा रहा है।

असल में, सनी लियोनी की अगली फिल्म ‘Shero’ का यह टीजर है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस टीजर में सनी का बहुत ही अलग और नया लुक नजर आ रहा है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने इस टीजर शेयर करते हुए अपनी खुशी भी जताई है। साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म की जानकारी भी फैंस को दी है।

‘शीरो’ के टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस मूवी में हॉरर-थ्रिल का जबरदस्त तड़का फैंस देखने को मिलने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक घोषणा नहीं की गई है, मगर सनी लियोनी का ये नया अवतार फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है और कमेंट सेक्शन में फैन्स ज्यादा जानना चाह रहे हैं। आपको बता दें कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर अक्सर फैन्स के लिए अपने फोटोज- वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/CM1xl5qDIIk/?utm_source=ig_embed

 

सनी लियोनी ने ‘शीरो’ का टीजर साझा करते हुए लिखा है कि ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है। यह मूवी हिंदी, तमिल और मलयालम समेत तीन भाषाओं में रिलीज होगी। अभी तक इस टीज़र को 4 लाख 74 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। अभिनेत्री के फैंस के बीच उनका यह अनसीन अवतार बहुत ही पसंद किया जा रहा है।