Breaking News

Petrol Diesel Price: तेल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 100 के करीब पहुंचा पेट्रोल, जानिए आज के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने दसवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर दी है। रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। आज डीजल की कीमत में 32 से 34 पैसे तक की वृद्धि हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमतों में भी 32 से 34 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। अब तक दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। फिलहाल अब इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 89.88 रुपये जबकि मुंबई में 96.32 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

जानिए क्या प्रमुख महानगरों के दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 89.88, 91.11, 96.32 और 91.98 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 80.27, 83.86, 87.32 और 85.31 रुपये है।

जानिए अपने शहर के दाम
अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दामों के बारे में जानना है तो आप एसएमएस के माध्यम से पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइडट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा, जिसके जरिए आपको आपके शहर में पेट्रोल डीजल की क्या कीमत है पता चल जाएगा। ज्ञात हो कि रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत तय होती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम करीब दोगुना हो जाता है। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के क्या दाम तय किए जाएंगे, यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं? विदेशी मुद्रा की दरें क्या है? इन्हीं मानको आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय होती हैं।