Breaking News

Lockdown Recipes: जानिए गर्मियों में दही-भल्ला, बनाने की विधि

दही-बड़ा कहें या दही-भल्ला, किसको पसंद नहीं आता। आमतौर पर हम बाहर जाकर जब मन चाहता है तो इसका लुत्फ ले लेते हैं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा करना थोड़ा मुश्किल है। तो क्यों ना इसका स्वाद लेने के लिए आप इन्हें घर पर ही पका लें। दही-भल्लों को आप कई तरह से बना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।

1-दही भल्ला बनाने में आसान है और सामग्री भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इसे एक दिन बनाकर फ्रिज में रखें, तो दो दिन तो आराम से खाया जा सकता है।

2-इसमें दही प्रोबायोटिक का काम करता है। दही-भल्ले की एक सर्विंग में केवल 73 कैलोरी होती है। यह नाश्ते के तौर पर हेल्दी माना जाता है।

3-दही-बड़े गर्मियों में खास पसंद आते हैं। क्योंकि ये ठंडे-ठंडे सर्व किए जाते हैं।

4-दही भल्ले दरअसल खाने में सुपाच्य होते हैं और रोज के खाने से ऊबे मन को बहुत पसंद आएंगे। खट्टे-मीठे स्वाद के कारण आप इसे घर में शाम के नाश्ते के तौर पर भी सबको परोस सकती हैं।

5-दही-बड़े अगर उड़द के ना बनाना चाहें तो आप मूंग की दाल के या ब्रेड के भी ट्राई कर सकती हैं। नेट पर इसकी रेसिपी खूब मिल जाएंगी। काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च छिड़कें। इसके बाद इमली और पुदीने की चटनी डालें। बूंदी और अनार डालकर गार्निश करें।