Breaking News

KRK ने खोला सुशांत को लेकर बड़ा राज, सवालो के घेरे में पूरा बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे, उनकी मृत्यु की खबर सुनकर हर कोई सन्न है | लोग यकीन नहीं कर पा रहे है, कि सुशांत की मृत्यु हो गयी | सुशांत की मौत को लेकर बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म पर बहस जोर पकड़ रही है | सोशल मीडिया पर सोनम कपूर, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा जैसे एक्टर्स को जमकर लताड़ा जा रहा है |
ऐसे में कमल रशीद खान जो कि KRK के नाम से मशहूर है, उन्होंने चौकाने वाला खुलासा किया है | उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि बॉलीवुड के 6 प्रोडक्शन हाउस पुरे बॉलीवुड को कण्ट्रोल करते है | इसमे धर्मा, यशराज फिल्म, टी सीरीज, बालाजी, नाडियावाल और सलमान खान फिल्म्स है | उन्होंने ये भी लिखा कि ये किसी के भी करियर को खत्म कर सकते है |
इतना ही नहीं उनकी फ़िल्मी दुनिया से जुडी वेबसाइट KRK बॉक्स ऑफिस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से फरवरी 2020 में भी ये जानकारी दी गयी थी | उस समय ट्वीट किया गया था कि हमारे सूत्रों के अनुसार धर्मा, साजिद नाडियावाला, यशराज फिल्म्स, टी-सीरीज, सलमान खान, दिनेश विजन और बालाजी टेलिफिल्म्स ने सुशांत सिंह राजपूत पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए अब वह केवल वेब सीरीज या टीवी सीरियल कर सकते हैं
इसके बाद अपने एक ट्वीट में KRK ने कहा है कि वे ऐसे कई तथ्यों को जानते है | जो बताते है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की। ]इस पर इसके बारे में वीडियो भी बना सकते है। लेकिन वे नहीं करना चाहते।
उन्होंने कहा कि मैं बॉलीवुड के सभी बड़े शक्तिशाली लोगों को अपना दुश्मन नहीं बनाना चाहता। ईमानदार समीक्षा देने के लिए वैसे भी वो लोग मेरे पीछे पीछे पड़े हैं। मैं उन्हें और गुस्सा नहीं दिलाना चाहता |
बता दे बॉलीवुड के शानदार  युवा अभिनेता के रूप में पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी | सोमवार को मुंबई के वीले पार्ले के श्मशान घाट पर उनके परिजनों और कुछ मित्रो की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया था |