Breaking News

IPL में सचिन तेंदुलकर के शहजादे पर ये टीमें लगा सकती हैं बोली

आईपीएल (IPL) ऑक्शन शुरु होने में अभी कुछ दिनों का समय बचा हुआ है। ऐसा में हर किसी का दिमाग इस बात पर जा रहा है कि आखिर कौन सी टीम किस खिलाड़ी को खरीदेगी और उनको इसका कितना अमाउंट दिया जाएगा। इस मैंच में खेलने के लिए 1000 से भी ज्यादा खिलाडियों ने अपना हुनर पेश करने की इच्छा जताई है। देश से लेकर विदेशी खिलाड़ी भी इस कार्य में पीछे नहीं है। सब लोग अपना अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे है। बड़े से लेकर छोटे देशों की टीमों से भी ऑक्शन के लिए नाम सामने आए हैं।

सचिन के शहजादे भी है शामिल

इस बार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा नए और युवा खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका दिया जाएगा। इन खिलाड़ियों में से एक नाम महान पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भी है। इस बार अर्जुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व भी किया था। अर्जुन ने मुंबई की ओर से खेला था, जिसमे उन्होंने केवल 3 रन बनाए थे। आईपीएल नीलामी में उनका नाम होने के कारण हर किसी की नजरें उनपर टिकी हुई है।

बता दें कि अर्जुन ने अपन बेस प्राइस 20 लाख रखी है। सब लोग ये जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर कौन सी वो टीम होगी, जो सचिन के शहजादे पर बोली लगाएगी। हर तरफ इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि अगर अर्जुन को किसी फ्रेंचाइजी की तरफ से लिया जाता है, तो वो सबकी उम्मीद पर उतर पाएंगे या नहीं और अंतिम ग्यारह में शामिल किये जाएंगे। अब इन सारी बातों के बारे में तो टूर्नामेंट और नीलामी के समय ही पता चलेगा। फ़िलहाल यहाँ उन तीन टीमों की चर्चा की गई है जो नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को खरीद सकती है।

मुंबई इंडिंयस(Mumbai Indians)

मुंबई इंडिंयस से सचिन तेंदुलकर ने भी खेला है और अब अर्जुन भी इस टीम में खेल सकते हैं। इस टीम की मालकिन नीता अंबानी हैं। वो अर्जुन को अपनी टीम मे लाने का पूरा प्रयास कर सकती है। मुंबई इंडियंस की तरफ से अर्जुन के खेलने से सचिन के लिए काफी गर्व की बात होगी।

राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals)

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) समेत कई खिलाड़ियों को इस साल राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने पेश किया है। युवा खिलाड़ी को आगे लाने के लिए ये टीम जानी जाती है। हो सकता है कि राजस्थान की टीम अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पर बोली लगाए। हालाकि हर बार सचिन के बेटे को कहा जाता है कि उन्हें पिता के नाम के कारण आगे बढ़ाया जा रहा है।