Breaking News

Ind vs Eng: भारत का छठा विकेट गिरा, वॉशिंग्टन सुंदर बिना खाता खोले हुए आउट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का आज 5वां और आखिरी दिन है। चेन्नई टेस्ट को जीतने के लिए भारत के इंग्लैंड ने चौथे दिन 420 रन का लक्ष्य रखा। पांचवें दिन भारत ने 39 रन पर 1 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 34 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए थे। विराट कोहली और आर अश्विन क्रीज पर मौजूद थे।

भारत की दूसरी पारी, अर्धशतक बनाकर गिल आउट

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत के दूसरी पारी की शुरुआत की। रोहित शर्मा जैक लीज की गेंद रोहित अपना विकेट गंवा बैठे। पांचवें दिन भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में पहला झटका लगा। लीज की गेंद पर 15 रन बनाकर स्टोक्स के हाथों पुजारा कैच आउट हुए। शुभमन गिल ने चेन्नई में 81 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। जेम्स एंडरसन की अंदर आती गेंद पर गिल चूके और बोल्ड होकर उनको वापस लौटना पड़ा। इसी ओवर में एंडरसन ने उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को बिना खाता खोले बोल्ड कर पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया। रिषभ पंत को जो रूट के हाथों कैच करवा एंडरसन ने भारत को पांचवां झटका दिया। यह दूसरी पारी में उनका तीसरा विकेट था।

चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टीम पहले मुकाबले में आमने सामने है। पहली पारी में इंग्लैंड ने 578 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में भारतीय टीम 337 रन ही बना पाई थी। इंग्लैंड ने चौथे दिन फॉलोऑन देने की जगह दूसरी पारी में बल्लेबाजी की जहां आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 178 रन पर सिमट गई। अश्विन ने 61 रन देकर 6 अहम विकेट हासिल किए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 241 रन की बढ़त हासिल की थी जबकि 178 रन बनाकर भारत को 420 रन का लक्ष्य दिया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंग्टन सुंदर, आर अश्विन, शाहबाज नदीम, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

रोरी बर्न्स, डॉम सिब्ले, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डोम बेस, जोफ्रा आर्चर, जैक लीच और जेम्स एंडरसन।