Breaking News

Holi 2021: शुभ मुहूर्त में अपनी राशि के अनुसार करे इन वस्तुओ का दहन, मिलेगी सुख और शांति

होलिका दहन हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है | हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है | जिस प्रकार रावण दहन बुराई और अच्छाई की जीत को दर्शाता है, उसी प्रकार होलिका दहन भी बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है |
होलिका दहन के दौरान शुभ फल प्राप्ति के लिए अक्सर लोग अग्नि में वस्तुए अर्पित करते है | ज्योतिष के अनुसार इस अग्नि में अपनी राशि के अनुसार वस्तु अर्पित की जाए, तो विशेष फल की प्राप्ति होती है | ऐसे में आज हम इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |
फाल्गुन पूर्णिमा 2021
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 28 मार्च 2021 को 03:27 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 29 मार्च 2021 को 00:17 बजे
होलिका दहन 2021
होलिका दहन मुहूर्त- 18:37 से 20:56
अवधि- 02 घंटे 20 मिनट
होली 2021
भद्रा पूंछ- 10:13 से 11:16
भद्रा मुख- 11:16 से 13:00
अपनी राशि के अनुसार करे इन लकड़ियों का दहन
मेष– इस राशि के जातक खैर या खदिर की लकड़ी अर्पित करे |
वृष– इस राशि के जातक गूलर की लकड़ी अर्पित करे |
मिथुन– आप अपामार्ग की लकड़ी का दहन करे |
कर्क– शुभ फल के लिए आप पलाश की लकड़ी का दहन करे |
सिंह– इस राशि के जातक मदार की लकड़ी का होलिका में दहन करे |
कन्या – इस राशि के जातको के लिए अपामार्ग की लकड़ी का दहन शुभ फल देगा |
तुला– आपके लिए गूलर की लकड़ी का दहन फलदायी सिद्ध होगा |
वृश्चिक– आप खैर या खदिर की लकड़ी का दहन करे |
धनु– शुभता के लिए आप पीपल की लकड़ी का दहन करे |
मकर– आप होलिका दहन में शमी की लकड़ी का दहन करे |
कुम्भ- इस राशि के जातक आम की लकड़ी का दहन करे |
मीन- आप पीपल की लकड़ी का दहन करे |