Breaking News

Happy Birthday Rohit: जो आजतक कोई नहीं कर पाया, वो रोहित शर्मा ने कर दिखाया

भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया के सबसे विस्फोटक ओपनर में गिने जाने वाले रोहित के नाम ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड है जिसे सोचना भी मुश्किल लगता है। आज मुंबईया स्टार के जन्मदिन पर वो रिकॉर्ड जिनको आज तक कोई भी नहीं कर पाया।

वनडे में रोहित ने जड़े तीन दोहरे शतक

रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट में लंबी लंबी पारियों के लिए जाना जाता है। वनडे क्रिकेट में शतक बनाना बड़ी बात होती है लेकिन रोहित ने इस फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक जड़ रखे हैं। सचिन तेंदुलकर ने जब वनडे में दोहरा शतक बनाया था तो ऐसा लगा था इसे दोहराना मुश्किल होगा लेकिन जो रोहित ने कर दिया उसे करना किसी भी क्रिकेट के लिए नामुमकिन जैसा है।

साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने पहली बार वनडे में 209 रन की पारी खेली थी। इसके बाद 2014 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 264 रन का स्कोर खड़ा कर लोगों को हैरान कर दिया। यह वनडे में बनाया किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर था। इसके बाद 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में 208 रन की नाबाद पारी खेल इतिहास रच दिया। तीन दोहरा शतक बनाने वाले रोहित पहले बल्लेबाज बने।

टी20 में चार शतक

क्रिकेट को हर फॉर्मेट में रोहित बड़ी पारियों के लिए मशहूर हैं। टी20 क्रिकेट में भी इस बल्लेबाज ने ऐसा कमाल किया है जिसे आज तक कोई नहीं कर पाया। रोहित ने टी20 में चार शतक बनाए हैँ। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2015 में रोहित ने धर्मशाला में पहला शतक बनाया था। इंदौर में 2017 में रोहित के बल्ले से दूसरा टी20 शतक श्रीलंका के खिलाफ आया।

2018 में रोहित ने पहले इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ शतक की हैट्रिक पूरी की। वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में उन्होंने चौथा टी20 जमाकर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज बन गए।

किसी एक विश्व कप में 5 शतक का रिकॉर्ड

इंग्लैंड और वेल्स में खेल गए आईसीसी विश्व कप में रोहित शर्मा ने 5 शतक जमाया था। ऐसा करने वाले रोहित दुनिया के एक मात्र बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल हालात में रोहित ने जो विश्व कप में शतकों का आगाज किया उसे पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ भी जारी रखा। कुल पांच शतक जड़ रोहित ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करवाया जिसे तोड़ना मुश्किल होगा।