Breaking News

GTB अस्पताल से फरार हुआ कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में ढेर, 2 लाख का इनाम था घोषित

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी के सेक्टर 14 के तुलसी अपार्टमेंट के पास एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी कुलदीप उर्फ फज्जा को ढेर कर दिया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुलदीप यहां दो दिनों से एक फ्लैट में छुपा हुआ था। कुलदीप के दो साथियों जोगिंदर और भूपेंद्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा है रहा कि इन दोनों ने कुलदीप को छुपाने में सहायता की थी।

आपको बता दें कि बीते गुरुवार को कुलदीप को दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन इलाज के लिए दिल्ली के GTB हॉस्पिटल लेकर आई थी। इसी दौरान कुलदीप अपने साथियों की सहायता से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। भागते समय कुलदीप ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से मुठभेड़ हुई। इस दौरान कुलदीप तो फरार हो गया मगर उसका एक साथी मारा गया और एक साथी पकड़ लिया गया था।

जिसके बाद कुलदीप रोहिणी सेक्टर 14 के तुलसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छुपा हुआ था। जानकारी होने पर जब पुलिस इसे पकड़ने गई तब इसने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस द्वारा बचाव में चलाई गई गोली से कुलदीप घायल हो गया है। गंभीर हालत में कुलदीप को पुलिस हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां उसकी मौत हो गई थी।

बता दें कि कुलदीप पर हत्या जैसे 70 से ज्यादा मामले दर्ज थे। दिल्ली और हरियाणा में कुलदीप वांटेड था। उस पर 2 लाख का इनाम दिल्ली पुलिस 2020 में रखा था। दिल्ली पुलिस ने उसे 2020 में गिरफ्तार किया था। उसके फरार होने के बाद दिल्ली पुलिस की सभी टीम को अलर्ट किया गया था।